फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो दिनों से 10 गांवों की बिजली गुल

Sun, 02 Jul 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी। हाइटेंशन लाइन में फाॅल्ट के कारण इलाके के 10 गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। दो दिन बीत जाने के बाद भी लाइनमैन फाॅल्ट नहीं ढूंढ पाए हैं, जिस कारण गर्मी व मच्छरों से परेशान इन गांवों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

इलाके के ग्यासपुर, खटकरी, नगला तोरण, बसबारी, बिराहिमपुर, नगरिया, थुलरिया, जादेपुरवा, आलम शाह का पुरवा, कंसुआ, नगला बक्स आदि गांवों को सौरिख बिजली उपकेंद्र के राजपुर फीडर से सप्लाई मिलती है। इन गांवों में बिछी लाइनें सालों पुरानी होने के कारण काफी जर्जर हो चुकी है। हल्की बूंदाबांदी या हवा चलने से लाइनों में फाल्ट हो जाते हैं। गांव के लोग कई बार लाइनें बदलवाने के लिए शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई। आलमशाह का पुरवा के प्रधान सर्वेश शाक्य ने बताया कि शिकायत के लिए अधिकारियों के फोन कभी नहीं उठते। दो दिनों से बिजली न आने के कारण इन गांव के लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए खड़िनी तक की दौड़ लगानी पड़ रही है। साथ ही उमस, गर्मी के साथ लोगों को पूरी रात मच्छरों से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण धीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, अनुज सिंह, रामविलास वर्मा, बंटू पाल, साजन त्रिपाठी, निर्भय सिंह आदि का कहना है कि अधिकारियों के रवैये व बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार न होने पर गांव के लोग एकजुट होकर सौरिख उपकेंद्र पर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें