फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आए दिन फॉल्ट से खत्म नहीं हो रहा बिजली संकट

Sat, 22 Apr 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कई जगह जर्जर तार लोगों के लिए मुसीबत बने हैं। आए दिन फॉल्ट व तार टूटने की दिक्कत से बिजली गुल रहती है। कभी भी यह किसी हादसे का कारण भी बन सकते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला होली, लाखन तिराहा, भगवानपुर, रानीचाह, चौहट्टा, सिपाही ठाकुर सहित कई मोहल्लों में तार टूट कर बीच सड़क पर लटकने से हादसा होते-होते बच रहे हैं। मोहल्लों में लगे जर्जर तारों का यह हाल हो गया है कि हर दिन तार टूट रहे हैं। इससे पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो जाती है। शहर में कई बार तार टूटने के कारण कई मवेशियों की जान भी जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी विभाग जर्जर तारों को दुरुस्त कराने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है।
विभाग की लापरवाही के चलते शहर लोगों में भी खासा आक्रोश है कि दर्जनों बार पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड के दफ्तर जाकर जर्जर तारों को दुरुस्त कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उधर, अधिशासी अभियंता शादाब अहमद का कहना है कि जर्जर या खराब तारों को बदलवाने के लिए कंपनी का चयन हो गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें