कन्नौज। बिजली विभाग की ओर से लगातार चलाए जा रहे छापेमारी अभियान से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। आला अधिकारियों के निर्देशानुसार बृहस्पतिवार को अवर अभियंताओं ने अपने कार्यक्षेत्र में अभियान चलाकर चेकिंग की। हाथों में बकायेदारों की सूची लेकर निकली टीम को देख उपभोक्ताओं परेशान दिखे। शहर में जेई समीर यादव की मौजूदगी में बड़ा बाजार, अजयपाल, सब्जी मंडी, हरदेवगंज सहित कई मोहल्ले में छापेमारी कर 25 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। उपभोक्ताओं से दो लाख रुपये की वसूली हुई। जेई ने चेतावनी देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अवैध तरीके से बिजली का उपभोग करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।