अधिशासी अभियंता मगन सिंह से बात करतीं सपा नेत्री व ग्रामीण।
- फोटो : अधिशासी अभियंता मगन सिंह से बात करतीं सपा नेत्री व ग्रामीण।
कन्नौज। बिजली का बिल ग्रामीण को मिला नहीं। समन आने पर जानकारी हुई। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली सदर के गांव मक्कापुर्वा निवासी ग्रामीण सपा नेत्री शशिमा सिंह दोहरे की अगुवाई में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता मगन सिंह को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि सभी लोग बिजली बिल से पीड़ित है। गांव के बिजली की लाइन डाली गई और घरों में कनेक्शन किए गए। बिजली विभाग के कर्मचारी कभी बिल देने के लिए नहीं आई। वसूली का सम्मन आने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। गांव में किसी के यहां भी बिजली का मीटर नहीं लगा है। बिजली की लाइन डालने के समय से बिल जोड़े जा रहे है। पूरे मामले में जांच करवाकर बिल सही कराकर जमा करवाए जाएं। इस दौरान गांव के रामकुमार, लज्जाराम, प्रेमचंद्र, रोली, राजनरायन आदि मौजूद रहे।