फोटो 24 बीएलओ को संबोधित करते एडीएम गजेंद्र सिंह व साथ में ईओ मीनू सिंह, नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा।
- फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। नगर पालिका परिषद में एडीएम ने बीएलओ, सभासद व चेयरमैन पद के संभावित प्रत्याशियों के साथ बैठक की। कुछ बीएलओ ने विद्यालय से बूथ की दूरी अधिक होने पर दोनों स्थानों में ड्यूटी करने में समस्या होने की जानकारी दी। इस पर एडीएम ने शिक्षण कार्य के बाद मतदाता पुनरीक्षण का कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में सभासद नफीस खां ने मतदाताओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए वार्ड के नजदीक मतदान केंद्र बनाए जाने की मांग की है। एडीएम गजेंद्र कुमार ने कहा कि मतदाता सूची के सुधार का काम सात नवंबर तक है, जो भी लोग मतदाता सूची में सुधार करवाना चाहते हों वह लोग अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क करें।
इस साल दिसंबर में स्थानीय निकाय चुनाव होने की संभावना है। इसको देखते हुए एडीएम गजेंद्र कुमार ने कहा कि सभी बीएलओ निष्पक्ष होकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य करें। 18 वर्ष पूरे होने वाले लोगों के मत अवश्य बनाएं। एडीएम ने बताया कि पालिका क्षेत्र में 9927 नए मतदाता बनाए गए, जबकि 3871 मत निरस्त किए गए हैं। इस दौरान पालिका की अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह, नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा के अलावा सभासद बीएलओ आदि मौजूद थे।