फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आज थम जाएगा चुनावी शोर, उम्मीदवारों ने झोंकी ताकत

Tue, 09 May 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पिछले पूरे एक महीने से चल रहा चुनावी शोर मंगलवार की शाम थम जाएगा। शाम के पांच बजते ही प्रचार-प्रसार की सभी गतिविधियां थम जाएंगी। निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के तहत 11 मई को होने वाली दूसरे चरण की वोटिंग होनी है। उसी कड़ी में वोटिंग के दो दिन पहले प्रचार-प्रसार पर रोक लगना है। ऐसे में चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों के लिए मंगलवार तक ही अपने-अपने पक्ष में प्रचार का आखिरी मौका है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने पिछले महीने नौ अप्रैल केे नगर निकाय चुनाव की घोषणा की थी। उसके तहत अपने जिले में चुनाव 11 मई को कराने का ऐलान किया गया था। वैसे तो सियासी गतिविधियां उसके पहले से ही चल रही थीं, लेकिन चुनाव का ऐलान होते ही इसमें तेजी आ गई थी। उसके बाद नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। सियासी पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नाम का चयन कर उसका ऐलान करने के दौरान भी खूब सियासी रस्साकशी हुई। गहमा-गहमी के बीच हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद जब उम्मीदवारों की तस्वीर हुई तो प्रचार ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया। उसके बाद उम्मीदवारों के समर्थन में पहुंचे सियासी दिग्गजों ने भी अपनी-अपनी पार्टियों की नीति बताकर खूब माहौल बनाया। उसी कड़ी में अब नौ मई को प्रचार का आखिरी दिन है। आखिरी चरण में पहुंच चुकी सियासी गतिविधियां और ज्यादा तेज हो चुकी हैं।

गली-गली में गूंज रहा भोंपा, लाउडस्पीकर से लुभाने की कोशिश
चुनाव के नजदीक आते ही सभी उम्मीदवारों की ओर से प्रचार तेज हो गया है। हर किसी की ओर से प्रचार के लिए अलग और अनोखा करने की कोशिश की गई है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की ओर से बाकायदा छोटी गाड़ियों पर लाउडस्पीकर बांधकर उससे प्रचार करवाया जा रहा है। वोट मांगने के लिए फिल्मी सितारों की आवाज में डब की हुई कैसेट प्रचार किए जा रहे हैं। कुछ उम्मीदवारों तो अपने चुनाव निशान को ही आकर्षक तरीके से गाड़ियों से प्रचार करवाया जा रहा है। उम्मीदवार जनता को लुभाने के लिए हर जतन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें