फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रिड से जुड़ेंगे सूबे के 16 मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सूबे के 16 मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट और 28 डीडीजी सोलर पावर प्लांट जल्द ही यूपीपीसीएल के हवाले कर दिए जाएंगे। मौजूदा समय में इनमें से अधिकतर सोलर पावर प्लांट ठप पड़े हुए हैं। यूपीपीसीएल इन पावर प्लांट्स को सक्रिय करने के साथ ही इनसे बनने वाली बिजली को सीधे ग्रिड सप्लाई पर लेगा। ऐसे में बिजली का उपयोग भी यूपीपीसीएल अपने हिसाब से करेगा। खास बात यह है कि अब तक इन पावर प्लांट्स से जुड़े लोगों को निशुल्क बिजली मिल रही थी, लेकिन अब जहां भी बिजली दी जाएगी, उसके लिए 3.10 रुपये प्रति यूनिट शुल्क अदा करना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश में कन्नौज, उन्नाव, औरैया, सीतापुर, लखीमपुर, मुरादाबाद समेत 16 स्थानों पर मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित हैं। इन पावर प्लांट की कुल क्षमता 2332 किलोवाट की है। इसी तरह बहराइच, लखीमपुर, हमीरपुर, ललितपुर और सोनभद्र में कुल 28 डिसेंट्रलाइज्ड डिस्ट्रिब्यूशन जेनेरेशन (डीडीजी) सोलर पावर पलांट्स हैं। इनकी कुल क्षमता 548.4 किलोवाट है। सूबे में सपा की सरकार के दौरान अधिकतर पावर प्लांट निजी क्षेत्रों की कंपनी के साथ अनुबंध पर स्थापित हुए थे। अनुबंध की अवधि 2020 के आसपास खत्म हो चुकी है और ये सोलर पावर प्लांट महज शोपीस बने हैं। ऐसे में अब शासन ने इन सभी पावर प्लांट को यूपीपीसीएल के हवाले करने का निर्णय कर किया है। सभी पावर प्लांट को निकटतम ग्रिड से जोड़ा जाएगा।
यूपीनेडा के निदेशक भवानी सिंह खंगारौत के मुताबिक ग्रिड से बिजली आपूर्ति के लिए कुसुम कंपोनेंट ए योजना के तहत निर्धारित सीलिंग टैरिफ के हिसाब से तीन रुपये दस पैसे प्रति यूनिट लिया जाएगा। इस धनराशि को संबंधित ग्राम पंचायत की निधि में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

यूपी नेडा ने बिजली विभाग से नोडल अधिकारी नामित कर सोलर पावर प्लांट का सर्वे करने और सर्वे के बाद ग्रिड से जोड़ने के लिए इस्टीमेट मांगा है। सर्वे का कार्य पूरा होते ही इस्टीमेट मिल जाएगा और फिर ग्रिड से जोड़ने का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

- संजय वर्मा, यूपीनेडा, परियोजना अधिकारी
जिला प्लांट स्थल क्षमता
कन्नौज फकीरपुर 250 किलोवाट
उन्नाव बचुआखेड़ा 35 किलोवाट
उन्नाव मदरनगर 150 किलोवाट
औरैया वैवाह 150 किलोवाट
औरैया कुदरकोट 175 किलोवाट
मुरादाबाद सिरसवां 100 किलोवाट
रायबरेली चंदापुर 230 किलोवाट
गाजीपुर तितरपुर 100 किलोवाट
लखीमपुर खीरी मजरापुरब 100 किलोवाट
लखीमपुर खीरी चंदन चौकी 100 किलोवाट
सोनभद्र चोरपनिया 55 किलोवाट
श्रावस्ती मोतीपुर कलन 142 किलोवाट
श्रावस्ती भचकाही 100 किलोवाट
सीतापुर पाताभोज 160 किलोवाट
आजमगढ़ मुजफ्फरपुर 170 किलोवाट
प्रतापगढ़ पदमाकरपुर 345 किलोवाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें