विनोद दीक्षित अस्पताल के बाहर कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले जांच कराने के लिए खड़े लोग।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना मुक्त हुए जिले में एक पखवाड़े बाद दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। दोनों जिले से बाहर इलाज करा रहे हैं।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त था। इससे लोग लापरवाही बरतने लगे थे। बाहर से आ रहे लोग जांच कराने से कतरा रहे थे। अब 15 दिन के बाद कोरोना संक्रमण ने फिर दस्तक दी है। सकरावा निवासी 22 वर्षीय युवक और कन्नौज ब्लाक क्षेत्र के गांव मनोरथपुर निवासी 32 वर्षीय महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों ने किसी निजी लैब से जांच कराई है। यह लोग दूसरे जिले में इलाज करा रहे हैं। दो मरीज मिलने से जिले के नाम एक्टिव केस की सूची में आ गया है।