फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आठ न्यायिक अधिकारियों के गैर जिलों में तबादले

Thu, 20 Apr 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिला एवं सत्र न्यायालय के अधीन तैनात आठ न्यायिक अधिकारियों का गैर जिलों में तबादला किया गया है। इसमें दो एडीजे रैंक के भी अधिकारी शामिल हैं। कुल छह जज कन्नौज जनपद को मिले हैं। आदेश में जिक्र है कि स्थानांतरण वाले जज 28 अप्रैल तक कार्यभार छोड़ दें।
विज्ञापन

हाईकोर्ट इलाहाबाद के रजिस्ट्रार जनरल राजीव भारती की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि सिविल जज जूनियर डिवीजन, सिविल जज सीनियर डिवीजन और एडीजे रैंक के न्यायिक अफसरों के तबादले किए गए हैं। एडीजे रैंक में कन्नौज से गीता सिंह को पीलीभीत व शिवकुमार तिवारी को गाजियाबाद भेजा गया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन रैंक में दीपेंद्र गुप्ता को गाजीपुर के लिए तबादला किया गया है। इसके अलावा कन्नौज से मीनल वर्मा को आजमगढ़, विकास वर्मा को देवरिया, रिषभ चतुर्वेदी को जौनपुर, अरुणा सिंह को झांसी व पारस यादव को सुल्तानपुर जिले में तैनाती दी गई है। दूसरी ओर महोबा से ज्योत्सना यादव को कन्नौज, सलोनी रस्तोगी को मुजफ्फरनगर से कन्नौज, डॉ. देवेंद्र सिंह फौजदार को बदायूं से कन्नौज भेजा गया है। हरेंद्र नाथ को इलाहाबाद से कन्नौज, अनूप कुमार को सुल्तानपुर से कन्नौज व रंजना को इलाहाबाद से कन्नौज में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें