फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छिबरामऊ में हर्षोल्लास से मना ईद का त्योहार

Fri, 12 Apr 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ईदगाह में निर्धारित समय पर जामा मस्जिद के पेश इमाम सैयद फुरकान ने नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान मुस्लिम भाइयों ने हाथ उठाकर अल्लाह त आला से देश में अमन-चैन कायम रहने की दुआएं मांगी। पेश इमाम ने कहा कि ईद अल्लाह तआला का बंदों के लिए खास तोहफा है, जिसकी वजह से हर गरीब और कमजोर के घर में खुशी आती है। आज सारे गिले-शिकवे भूलकर हर किसी को गले लगाने का दिन ईद है। नएएसपी डॉ. संसार सिंह, सीओ ओमकार नाथ शर्मा, तहसीलदार अभिनव वर्मा आदि मौजूद रहा। उधर, सौरिख में ईदगाह में जामा मस्जिद के पेश इमाम हाफिज रेहान ने नमाज अदा कराई। उन्होंने मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी और आपसी भाईचारे पर जोर दिया। राजापुर बंबा के पास ईदगाह कबीरपुर में जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना खालिद ने नमाज अदा कराई। वहीं खेरे वाली जामा मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज मौलाना गुलाम असकरी ने अदा कराई। इस दौरान फिरोज गांधी, गुड्डू नंबरदार, ताहिर अली लल्ला बाबू, तौसीफ यूसुफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें