फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई पॉलीटेक्निक में छिबरामऊ का अशोक टॉपर

विज्ञापन
अशोक कुमार को मिठाई खिलाती मां गीता, साथ में पिता जितेंद्र और भाई अजय। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के ग्रुप के8 (टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी) में जनपद के छिबरामऊ कस्बे के गीतापुरम् कालोनी निवासी अशोक कुमार ने यूपी टॉप किया है। सोमवार शाम परीक्षा परिणाम का पता चलने पर अशोक के परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। खास बात यह है कि पिछले वर्ष हुई परीक्षा में अशोक को 16वां स्थान मिला था और उसने प्रवेश नहीं लिया था।
विज्ञापन

छिबरामऊ निवासी अशोक कुमार के पिता जितेंद्र सिंह एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। मां गीतादेवी गृहिणी हैं। दो भाइयों में बड़े अशोक ने हाईस्कूल की परीक्षा 88.2 फीसदी अंक और इंटर की परीक्षा 92.2 फीसदी अंक के साथ उत्तीर्ण की थी। अशोक का लक्ष्य तो एनडीए में जाना है, लेकिन साथ ही वे पॉलिटेक्निक की भी तैयारी कर रहे थे। ग्रुप के चयन को लेकर अशोक ने बताया कि उसके पिता जितेंद्र भी टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी से पॉलिटेक्निक किए हैं। अशोक ने भी तैयारी के लिए कोई कोचिंग नहीं की थी और सात से आठ घंटे स्वअध्याय कर उसने टॉप कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें