कन्नौज। 22 फर्जी शिक्षकों में से दो मंगलवार को भी अपना पक्ष रखने नहीं पहुंचीं। अब इन दोनों शिक्षिकाओं पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए संगीता सिंह ने मंगलवार को बताया कि प्राथमिक विद्यालय पटकुलिया में तैनात फिरोजाबाद की आदर्श नगर निवासी दिव्या और प्राथमिक विद्यालय चटोरापुर में तैनात फिरोजाबाद की नीलम यादव के दस्तावेज संदिग्ध निकले थे। इस लोगों को अंतिम नोटिस जारी कर चार जनवरी को जवाब देने का समय दिया गया था। मंगलवार को भी यें दो शिक्षिकाएं जवाब देने नहीं उपस्थित हुईं, अब इनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।