फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रंजिश में दबंगों ने दंपती और वृद्धा को पीटा

Mon, 15 Apr 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। रंजिश में दबंगों ने दंपती और वृद्धा से मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तालग्राम थाना क्षेत्र के सहियापुर भूड़पुर्वा निवासी महेंद्र पुत्र हरीबाबू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम चार बजे दरवाजे के सामने होरीलाल ट्रैक्टर थ्रेसर से गेहूं फसल की मढ़ाई कर रहे थे। भूसा और धुंध सामने दरवाजे पर आ रही थी तो उसने थ्रेसर को कुछ घुमाकर लगाने को कहा। ट्रैक्टर चालक घुमाने लगा, लेकिन गांव के तीन दबंग जो रंजिश मानते हैं। वे लोग आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध किया तो लात-घूसों से मारपीट करने लगे। शोर सुन बचाने आई पत्नी अनीता और मां रामकली से भी मारपीट की। आसपास के लोग दौड़े तो ईंट-पत्थर चलाते हुए जान से मार देने की धमकी देकर चले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें