फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बारिश की फुहार से ठठिया हुआ जलमग्न, घरों में पानी

Mon, 24 Jun 2024 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पहली बरसात में ही ठठिया कस्बा के नालों की पोल खुल गई। आधे घंटे की हुई बारिश में कस्बा जलमग्न हो गया। जगह-जगह पानी भरा होने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है । नाले पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर नाराजगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रविवार को मौसम के करवट लेते ही हुई कुछ देर हुई बारिश से ठठिया कस्बा जलमग्न हो गया। लोगों ने बरसात से पहले ही जलमग्न का नजारा देख प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से नाले पर हुए अवैध निर्माण को लेकर तहसील प्रशासन समेत जिला प्रशासन को अवगत कराया गया।
इसके बावजूद भी प्रशासन ने समस्या का कोई सुध नहीं लिया। बरसात की पहली बारिश में ही घरों के अंदर व सड़कों पर बरसात के पानी से जलभराव हो गया। लोगों का कहना है कि कस्बा समेत आसपास के गांव के पानी की निकासी के लिए नाला का निर्माण कराया गया था। नाले पर कुछ लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा कर लिया ह, जिससे पानी की निकासी बंद हो गई है। यही हाल रहा तो बरसात में परेशानी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें