फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, हुई फायरिंग, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार समेत हवाई फायरिंग भी हुई। इस घटना से गांव में दहशत है। मारपीट में दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 42 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की है।
विज्ञापन



ठठिया थाना क्षेत्र के मलगई गांव निवासी शमशुल खां व आसिफ खां के परिवार के बीच चार साल से रंजिश है। शमशुल खां की पत्नी कैसरजहां ने बताया कि पांच दिन पहले दोपहर को बेटा फकरुल हसन ताऊ के घर जा रहा था। तभी गांव निवासी आसिफ खां, जुनैद खां, उस्मान, आलीशान, जीशान, अलीरजा, फखरुद्दीन, आयसे आलम, नफीस, तौसीफ खां, कामरान खां, रुकसाना बेगम, हाफिज खां, मुशीर खां, मुनीर, निहाल, गुल्फ़सा, जाकिर खां, रब्बानी खां, हफीज समेत हनीफ खां ने घेर लिया और जान से मार देने की नीयत से हमलाकर दिया। बेटा वहां से भाग निकला तो आरोपियों ने पीछाकर फायर कर दिया। बेटा घबराकर एक घर के अंदर घुस गया तो आरोपी उसे घसीटते हुए सड़क पर ले आए। घटना देख परिवार के अन्य लोग बचाने दौड़े तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। घटना में करीब पांच से अधिक लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से आसिफ खां ने बताया कि पांच दिन पहले गांव में स्थित मस्जिद में नमाज पढ़कर घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही निवासी फखरुल, जुल्फिकार, आमिर, रियाज, इरफान, रिजवान, रहीस, दानिश, रब्बुल, अनीस, इजाजुल, मैफूज, शानू, नजीबुल, नौशाद, शहनूर, मुनीस, साहिबे आलम, कमरुल व शमशुल ने घेराबंदी कर जान से मार देने की नीयत से हमलाकर दिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर 42 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी किशनपाल सिंह ने बताया कि एक पक्ष से 20 और दूसरे पक्ष से 22 लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें