फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चालक को आई नींद, डिवाइडर से टकराई पिकअप, तीन घायल

Sun, 20 Aug 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चालक को नींद आ जाने से तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगो के मामूली चोटे आई।
विज्ञापन


राजस्थान की जनपद बाड़मेर निवासी गोपाराम पुत्र जयराम राजस्थान से अपनी पिकअप लेकर गंगा एक्सप्रेस वे पर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। पिकअप में बैठे डालूराम (40) पुत्र जय राम, महेंद्र (22) पुत्र भीमाराम, अशोक (25) पुत्र जयराम सभी निवासीगढ़ बाड़मेर राजस्थान भी थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर के सामने चालक गोपाराम को नींद आाने से तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार सभी घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह ने घायलों को सीएचसी सौरिख भिजवाया। बाद में क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त पिकअप को एक्सप्रेस वे से हटवाकर टोल प्लाजा पर खड़ी करा दिया।
विज्ञापन


इनसेट......

एक्सप्रेस-वे से नीचे उतरा से नीचे उतरा ट्रक

राजस्थान के राजसमंद जनपद अंतर्गत कुराया गांव निवासी चालक सुरेश पुत्र लोहारू लाल नेपाल से ट्रक लेकर राजस्थान जा रहा था। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर 145 पर चालक को नींद आने से ट्रक अनियंत्रित होकर सुरक्षा बेरीकेडिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेस वे से नीचे उतर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें