तिर्वा। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर ट्रक चालक की मौत हो गई । उसके भाई ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
कोतवाली क्षेत्र के मितौली गांव निवासी परशुराम ने बताया कि भाई राधाकृष्ण ट्रक चालक था। तीन दिन पहले देर रात वह घर वापस आने के लिए तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर रतापुरवा गांव के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में भाई राधा कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तीन दिन बाद तहरीर के आधार पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।