फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डीपीआरओ ने लगाई पंचायत सचिव को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छिबरामऊ। राज्य वित्त की धनराशि खातों में शेष होने पर डीपीआरओ की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में पंचायत सचिव राज्य वित्त से होने वाले कार्य ही नहीं बता पाए। इस पर डीपीआरओ भड़क गए और सचिव को फटकार लगा दी। एडीओ पंचायत को विकास खंड में शेष राज्य वित्त की एक करोड़, 14,53,172 की धनराशि को जल्द खर्च कराने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने ऑनलाइन एडीओ पंचायत यशकरन सिंह व पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। विकास खंड की सभी ग्राम पंचायतों में वर्तमान में राज्य वित्त का 1,14,53,174 की धनराशि शेष है, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। विकास खंड की ग्राम पंचायत कुंअरपुर बनवारी में राज्य वित्त की 18 लाख, बरूआ सबलपुर में 12 लाख, सराय गोपाल में पांच लाख व मिघौली में चार लाख की धनराशि शेष है। सबसे अधिक धनराशि शेष होने पर कुंअरपुर बनवारी के पंचायत सचिव मनोज शर्मा से डीपीआरओ नाराज हो गए। उन्होंने पंचायत सचिव से राज्य वित्त से कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी मांगी। जिस पर वह सटीक जवाब नहीं दे सके, इस पर डीपीआरओ भड़क गए और 24 घंटे के अंदर नियमानुसार धनराशि खर्च करने के निर्देश दिए। एडीओ पंचायत यशकरन सिंह ने बताया कि राज्य वित्त की धनराशि को जल्द से जल्द खर्च करने के पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक दिन में सचिवों ने खर्च किए 10 लाख

राज्य वित्त की धनराशि खातों में शेष होने पर अधिकारियों के तेवर तल्ख होने पर मंगलवार को दस ग्राम पंचायतों के सचिवों ने 10,02168 की धनराशि खर्च कर दी। सभी सचिव इस धनराशि को विकास के कार्यों में खर्च करने में अब तत्परता दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें