फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किसी भी मतदाता का फॉर्म निरस्त न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सदर तहसील सभागार में एईआरओ के साथ बैठक के दौरान एसडीएम वैशाली ने कहा कि किसी भी मतदाता का फॉर्म निरस्त न किया जाए। उन्होंने नोटिसों की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। गुरुवार को सदर तहसील सभागार में उन्हाेंने सभी एईआरओ को निर्देश देते हुए कहा कि नोटिसों की सुनवाई के दौरान हो रहीं गलतियों में सुधार करें। सही तरीके से मतदाताओं का रिकॉर्ड अपलोड करें। किसी भी मतदाता का फॉर्म निरस्त न किया जाए। नोटिसों की धीमी गति से हो रही सुनवाई पर कई एईआरओ को निर्देश दिए कि वह कार्य में तेजी लाएं। सभी बीएलओ, बीएलए तथा जनता द्वारा दिए गए फॉर्म-6, फॉर्म-7 तथा फॉर्म-8 को रिसीव करें। शिकायत मिलने पर बीएलओ पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें