फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह की बच्ची संग विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
गोद में बच्ची को लेकर बैठी महिला। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। दो माह की बच्ची के साथ विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने ससुराल वालों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खखरियापुर गांव निवासी लवली पत्नी प्रताप सिंह ने बताया कि उसके पिता व भाई नहीं हैं। पिता की मौत के बाद उसे मायके में करीब तीन बीघे भूमि मिली थी। यह उसके नाम पर है। पति और ससुरालीजन उसकी भूमि बिकवाने को लेकर उसका उत्पीड़न करते रहते हैं। उसकी गोद में दो माह की बच्ची है। आठ दिन पहले पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
कोतवाल इंद्रपाल सरोज ने बताया कि पति को बुलाकर समझाने का प्रयास किया जाएगा। न मानने पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें