जलालाबाद। अनौगी स्थित जिला कारागार का मंगलवार को सुबह डीएम शुभ्रांत शुक्ल और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने निरीक्षण किया। उधर, शाम को हाई वोल्टेज से उपकरण फुंक गए। जनरेटर से बिजली आपूर्ति दी जा रही है।
बताया गया है कि जेल में बिजली आपूर्ति नहीं आ रही थी। शाम लगभग सात बजे जब बत्ती आई तो हाई वोल्टेज से लगे बिजली के बोर्ड आदि तेज आवाज के साथ फुंक गए। जेल अधीक्षक पीके त्रिपाठी ने बताया की बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने के लिए मोबाइल नंबर पर कॉल की गई पर संपर्क नहीं हो सका। बुधवार को विशेषज्ञ ही निरीक्षण कर बता सकेंगे कि नुकसान कितना हुआ है। हाई वोल्टेज की वजह से नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि डीएम को इसकी जानकारी दे दी गई है। सुबह जिला प्रशासन के निरीक्षण में सबकुछ ठीकठाक मिला था।