कन्नौज। प्रधानमंत्री की अपील पर डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने भी बुधवार को कार छोड़ दी। आवास से लेकर दफ्तर तक का सफर पैदल ही तय किया और कर्मचारियों को संदेश दिया कि इस तरह से ईंधन को अनावश्यक रूप से खर्च होने से बचाया जा सकता है। डीएम सुबह सुरक्षाकर्मियों के साथ पैदल ही कैंप कार्यालय से निकल पड़े। उन्होंने अपने कार्यालय पैदल पहुंच कर सादगी, अनुशासन और उत्तरदायित्व का सशक्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल शासन की मंशा के अनुरूप है, बल्कि जन सामान्य एवं प्रशासनिक तंत्र के लिए भी एक अनुकरणीय प्रेरणा है। उन्होंने इस कदम से यह संदेश कि सीमित संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाना प्रशासन की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है।