तालग्राम। दंपती खेत पर काम कर रहे थे और बेटी का शव झोपड़ी में फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी पर माता-पिता मौके पर पहुंचे।
तालग्राम थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी नाथूराम बाथम झोपड़ी डालकर पत्नी सत्तो देवी और इकलौती बेटी प्रीती (17) के साथ रहते थे। नाथूराम ने बताया कि वह शुक्रवार को गांव के रामचंद्र की मूंगफली उखाड़ने के लिए पत्नी के साथ मजदूरी पर गए थे। घर पर बेटी प्रीती अकेली थी। शाम करीब चार बजे भतीजा ब्रजेश खेत पर पहुंचा और बताया कि प्रीती का शव दुपट्टे के फंदे से लटक रहा है। प्रशिक्षु सीओ कपूर कुमार का ने बताया कि तहरीर मिली है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।