फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अंगूठे को टूटा बताकर डीएलएड छात्र को चढ़ा दिया प्लास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के सौ शैया अस्पताल में तैनात एक्सरे टेक्नीशियन ने डीएलएड छात्र के अंगूठे को टूटा बताकर उस पर प्लास्टर चढ़ा दिया। इसके एवज में छात्र से 350 रुपए भी वसूल कर लिए। छात्र ने प्रभारी सीएमएस से शिकायत कर एक्स-रे टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फतेहपुर जनपद के बकेवर निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड का छात्र है। सात जनवरी को कमरे पर सेफ उठाने के दौरान उसकी उंगली में चोट लग गई थी। दर्द होने पर वह सौ शैया अस्पताल पहुंचा और एक्स-रे टेक्नीशियन से एक्सरे कराया। एक्स-रे टेक्नीशियन ने उसका अंगूठा टूटा हुआ बताया और प्लास्टर करने की बात कही। प्लास्टर के एवज में एक्स-रे टेक्नीशियन ने उससे 350 रुपए लिए और 750 रुपए की दवा दिलाई। जब उसने दूसरे डॉक्टर को एक्स-रे दिखाया तो उन्होंने बताया कि अंगूठा टूटा हुआ नहीं है। गुरुवार को छात्र ने अस्पताल पहुंचकर प्रभारी सीएमएस से मामले की शिकायत कर एक्सरे दिखाया और एक्स-रे टेक्नीशियन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डॉ. मनीष तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी, जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें