फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दिव्यांग विवाहिता को मासूम बच्चों के साथ निकाला

Sat, 08 Apr 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। दिव्यांग विवाहिता को दो मासूम बच्चों के साथ घर निकाल दिया। पीड़िता ने दूसरी लड़की से प्यार के चलते पति और ससुरालियों पर घर से निकालने का आरोप लगा कर थाना प्रभारी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की भवानीसराय निवासी सरिता पुत्री कन्हैयालाल ने बताया कि वह दिव्यांग है। उसकी शादी मैनपुरी थाना के बेवर मोहल्ला निवासी राघव के साथ हिंदू रीतिरिवाज से छह साल पहले हुई थी। फर्रुखाबाद के मोहम्दाबाद की एक लड़की से पति के पहले से संबंध थे। उससे शादी की बात ससुराल के लोगों ने छिपाई थी। शादी के समय उस लड़की ने घर आकर हंगामा भी किया था। उस लड़की की खातिर पति त्पीड़न करने लगे। कई बार पंचायत पड़ी लेकिन नहीं माने। पांच अप्रैल को पति, जेठ, ससुर, सास ने एक पुत्र और एक पुत्री के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें