फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मोबाइल पर पत्नी से विवाद, युवक ने दी जान

Mon, 18 Mar 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़ (कन्नौज)। मायके गई पत्नी के साथ मोबाइल पर हुए विवाद से गुस्साए युवक ने जान दे दी। परिजनों ने देर रात उसका शव फंदे पर लटकता देखा। जान देने से पहले युवक ने सुसाइड नोट लिखा था, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक की पत्नी पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी अनिकेत पाल की पांच वर्ष पहले मध्य प्रदेश के भिंड निवासी रिया के साथ शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले रिया मायके चली गई थी। अंकित ने रविवार को पत्नी को बुलाने के लिए उसके मोबाइल पर कॉल कर बात की। तभी दोनों में विवाद हो गया और रिया ने कॉल काट दी।
पत्नी की इस बेरुखी से अनिकेत परेशान हो गया। देर रात उसने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। देर रात परिजनों ने कमरे में अनिकेत का शव फंदे पर लटकता देखा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के जेब से मिला सुसाइड नोट मिला था, जिसे जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें