फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विधायक के हस्तक्षेप के बाद पालिका कर्मी व सभासद विवाद समाप्त

Sun, 29 Oct 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर पालिका में भ्रष्टाचार के विवाद में एक सभासद ने बैठक के दौरान आग लगाने की कोशिश की। अगले दिन विधायक अर्चना पांडेय ने पालिका कर्मियों व सभासदों के साथ बैठक की। दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनकर निराकरण कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद विधायक ने दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कराकर विवाद को खत्म करा दिया।
विज्ञापन




नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक के दौरान सभासद धर्मेंद्र दुबे उर्फ शम्मी, प्रदीप चौहान ने दो पालिका कर्मियों पर भ्रष्टाचार व जान से मरवाने की धमकी देने जैसे संगीन आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। हंगामे के दौरान धर्मेंद्र दुबे ने साथ लाई बोतल में भरा पेट्रोल अपने ऊपर डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। उसके बाद नगर पालिका का माहौल गरमा गया था। सभासद और पालिका कर्मी विवाद की जानकारी मिलने पर शनिवार को विधायक अर्चना पांडेय नगर पालिका पहुंची। उन्होंने पालिका कर्मी व सभासद के साथ वार्ता की। दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने लिखित समझौता पत्र पर हस्ताक्षर कराकर विवाद का समाप्त करा दिया। वार्ता के दौरान चेयरमैन मनोज दुबे, ईओ सुनील कुमार सिंह, सभासद धर्मेंद्र दुबे उर्फ शम्मी समेत कई पालिका कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें