कन्नौज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 43,377 वादों का निस्तारण किया गया।
शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज चंद्रोदय कुमार ने किया। इसके बाद जनपद न्यायालय में निस्तारण के लिए कुल 8,343 वाद सदर्भित किये गये थे, जिनमें सुलह समझौते के आधार पर कुल 4241 वाद निस्तारित कर 5,87,50,888 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित कर वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त प्रशासन स्तर पर कुल 72,442 वाद संदर्भित किये गये थे, जिसमें से 39,136 वाद निस्तारित किये गये। सुलह समझौते के आधार पर 11,00,75,451 रुपये वादों के निस्तारण के लिए आदेशित किये गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण के लिए कुल 80,785 वाद संदर्भित हुए, जिसमें से सुलह समझौते के आधार पर कुल 43,377 वाद का निस्तारण कर 168,826,319 रुपये आदेशित किए गए। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव लवली जायसवाल सहित सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।