फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कलक्ट्रेट में भी शहर के ट्रैफिक प्लान पर चर्चा

Fri, 02 Jun 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर को जाम और अतिक्रमण से आजाद कराने के लिए बन रहे ट्रैफिक प्लान पर कलक्ट्रेट में भी चर्चा की गई। शुक्रवार की देर शाम हुई बैठक में डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने कलक्ट्रेट गांधी सभागार में परिवहन व्यवस्था के संबंध एक महत्वपूर्ण बैठक में बताया कि चार रूटों पर पार्किंग का विस्तार किया जा रहा है। जिसमें कुछ रूटों पर रिक्शा व कुछ रूटों पर ऑटोरिक्शा/ टेंपो चलेंगे द्य उन रूटों पर डे-नाइट आदि की भी सुविधा रहेगी। ई-रिक्शा/ऑटो/ टेंपो के लिए रूट विस्तार में गुरसहायगंज से बस स्टॉप, तिर्वा से तिर्वा क्रॉसिंग तक, अरोल से जिला पंचायत कार्यालय तक, लाखन तिराहे से बस स्टैंड तक के रूट के निर्धारण पर निर्णय लिया गया। कहा कि इसपर नागरिकों का सुझाव प्राप्त करके समावेश किया जाएगा, तभी अंतिम निर्णय लिया जाएगा द्य उन्होंने डग्गामारी पर रोक लगाने पर भी जोर दिया। बैठक में एडीएम आशीष सिंह, एसडीएम सदर गरिमा सिंह, ईओ नगर पालिका नीलम चौधरी, टीएसआई आफाक खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें