फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीएचसी में मिली गंदगी, डीएम ने फटकारा

Tue, 04 Jul 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने सीएचसी का मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए खामियों को तत्काल दूर करने का निर्देश दिया। बैठक में एएनएम को टीकाकरण और संस्थागत प्रसव कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम ने प्रसव वार्ड में मौजूद स्टाफ नर्स रमा पटेल से जानकारी की। ऑपरेशन कक्ष के बाहर खड़े वाहनों पर आपत्ति जताई। डीएम ने अस्पताल में मौजूद मरीजों व तीमारदारों से बात कर अस्पताल से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए उनका हाल जाना। उन्होंने प्रसव कक्ष, प्रसव पंजिका, सर्जिकल बॉक्स, दवा वितरण काउंटर, पंजीकरण काउंटर, इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी आदि का निरीक्षण कर संचालित व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान अस्पताल परिसर व कक्षों के आसपास फैली गंदगी देखकर साथ मौजूद सीएचसी स्टाफ को फटकार लगाई। एएनएम की बैठक में टीकाकरण और संस्थागत प्रसव पर जोर दिया। कहा कि आशाओं की एएनएम निगरानी करें कि गर्भवती को निजी नर्सिंग होम में तो नहीं भेजा रहा है। एमओआईसी डाॅ. कुमारिल मैत्रेय ने अस्पताल परिसर में जलभराव की समस्या की शिकायत की, जिस पर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान ब्लाॅक अपर शोध अधिकारी सर्वेश कुमार, ब्लाॅक प्रोग्राम मैनेजर बिनीता यादव,फार्मासिस्ट हर्देश, श्याम नारायण गुप्ता, अनिल चौहान, सुखदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें