फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म कन्नौज से शुरू करेंगी प्रचार

Sun, 05 Feb 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सीएम अखिलेश यादव की पत्नी व कन्नौज की सांसद डिंपल यादव अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कन्नौज से करेंगी। आठ फरवरी को वह राज्यसभा सांसद जया बच्चन के साथ हेलीकाप्टर से कन्नौज पहुंचेंगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनसभा से संबंधित सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने बताया कि सांसद की पहली जनसभा गुरसहायगंज में अनिल आर्य के पेट्रोलपंप पर दोपहर बारह बजे आयोजित होगी। यहां वह कन्नौज के सपा प्रत्याशी अनिल दोहरे व छिबरामऊ के सपा प्रत्याशी अरविंद सिंह यादव के लिए प्रचार करेंगी। दूसरी जनसभा इंदरगढ़ कस्बे के क्रांतिकारी शिक्षा सदन इंटर कालेज त्रिलोकपुर के परिसर में दोपहर डेढ़ बजे होगी। यहां वह सपा प्रत्याशी विजय बहादुर पाल के समर्थन चुनावी सभा संबोधित करेंगी। इसके पश्चात तीसरी जनसभा कन्नौज विधानसभा क्षेत्र के कुसुमखोर में दोपहर 2.30 बजे आयोजित होगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनका अधिकृत कार्यक्रम पार्टी को मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें