फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मां स्कंदमाता के दर्शन के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मंदिरों के साथ साथ घरों में भी मां भगवती के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालु महिला, पुरुषों व युवतियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन



सोमवार को सुबह देवी मंदिर में जय माता के उद्घोषों के साथ साथ मां स्कंदमाता देवी को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जाप शुरु हुआ, जो देर रात्रि तक चलता रहा।
सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर में सुबह चार बजे से ही भक्तों की श्रद्धा के साथ आवक शुरु हो गयी थी। आरती के साथ पूजन सामग्री से विधि विधान के साथ मां स्कंदमाता का पूजन प्रारंभ हुआ। मोहल्ला गनेश चौधरी स्थिति शक्ति पीठ मां गमा देवी मंदिर, पीपल चौराहा स्थित विजय नाथ मंदिर व बहबलपुर स्थित मां संतोषी माता के मंदिर में भी सुबह से शुरू हुई।
विज्ञापन

शक्ति पीठ मां गमा देवी मंदिर के पुजारी पं. बनारसीदास शास्त्री ने बताया कि नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की आराधना करके भक्त अपने व्यवहारिक ज्ञान को कर्म में परिवर्तित करते हैं। स्कंदमाता ज्ञान व क्रिया के स्त्रोत, आरंभ का प्रतीक मानी गई हैं।


-

मुरादें पूरी कर दे मां, हलवा बाटूंगी...
नगर के मोहल्ला छपट्टी स्थित दुर्गा मंदिर पंडाल में छात्र ओम श्रीवास्तव ने भजन सुनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में रिंकू अरोरा, अंकित गुप्ता, दयालू वर्मा, राजा वर्मा आदि लोग मौजूद रहे। वहीं मोहल्ला बनवारी नगर के देवी पंडाल में छात्रा रिद्धि सिद्धि ने मुरादें पूरी कर दे मां, हलवा बाटूंगी भजन पर नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। इस दौरान मोहित दुबे, शैलेंद्र दुबे, दीपांशु तिवारी, राम पांडेय, अंबर दुबे, अर्जुन शुक्ला, व्योम मिश्रा, निखिल दुबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें