फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भी जिले के दौरे पर आ सकते हैं डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य किसी भी दिन जिले के दौरे पर आ सकते हैं। वह सरकारी कार्यालयों व परियोजनाओं का निरीक्षण के साथ ही अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसको लेकर उप मुख्यमंत्री के निजी सचिव प्रवीण वर्मा ने पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन

जनपद में उप मुख्यमंत्री के भ्रमण की चिट्ठी आने के बाद तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। पत्र में जिक्र है कि तहसील, थाना संपूर्ण समाधान दिवस और ब्लॉक दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण की उप मुख्यमंत्री समीक्षा करेंगे।
डीएम, एसपी कार्यालय, जिला कारागार, ग्रामीण व नगरीय संपर्क मार्ग व जल निकासी की सही व्यवस्था का निरीक्षण व समीक्षा बैठक भी होगी। इसके अलावा स्वयं सहायता समूह, बीसी सखी, अमृत सरोवर, टेक होम राशन यूनिट, मातृ एवं शिशु कल्याण लाभार्थियों से संवाद भी होगा।
विज्ञापन

समाजसेवी, ओडीओपी के उद्यमियों, एनजीओ, खिलाड़ी, अधिवक्ता, शिक्षक, उन्नतिशील किसान व रिटायर प्रशासनिक अधिकारी से भी भेंट वार्ता होगी। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के रेहड़ी, पटरी दुकानदार के साथ संवाद व सहभोज, मलिन बस्ती का निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें