फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विकास परखने कल आएंगे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

Wed, 24 May 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 25 मई को जिले में रहेंगे। वह फर्रुखाबाद के रास्ते सड़क मार्ग से कन्नौज पहुंचेंगे। वह यहां अलग-अलग तीन जगहों का स्थलीय निरीक्षण करके सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की हकीकत परखेंंगे। जिला मुख्यालय पहुंचकर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। जिले में फर्रुखाबाद की सीमा से उनका आगमन सुबह 10 बजे होगा। 11:30 बजे वह जिला मुख्यालय पर पार्टी कार्यालय जाएंगे। वहां से कलक्ट्रेट में दोपहर 12:40 बजे जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक होगी। इसके बाद 2:40 बजे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण होगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सीडीओ आरएन सिंह सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से जुड़ी योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ मौजूद रहने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें