कन्नौज। डेंगू की चपेट आकर शिक्षक की मौत हो गई। कानपुर से शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। शिक्षकों ने घर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी।
सदर कोतवाली के गांव आसकरनपुर्वा निवासी 45 वर्षीय राजेश जतन सदर ब्लाक के महचंदापुर जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। मौजूदा समय वह शहर के हर्षवर्धन नगर सरायमीरा में परिवार के साथ रह रहे थेे। वह करीब 20 दिन से डेंगू की चपेट में थे। परिजनों ने कानपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान बुधवार रात करीब 12 बजे मौत हो गई। गुरुवार को शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया।
राजेश जतन की मौत की जानकारी पर शिक्षकों और परिवार के लोगों ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।