फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ सपाइयों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर सपाइयों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कहा कि बिजली न आने से नलकूप बंद हैं। जिससे फसलें सूख रहीं हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सपा नेता नवाब सिंह यादव की अगुवाई में मकरंदनगर स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पद प्रदर्शन किया। इस दौरान शहरी एसडीओ सूरज सोनी को सपा नेताओं ने ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कहा कि बिजली कार्यालयों में भ्रष्टाचार बड़े पैमाने पर चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहद कम आपूर्ति होने के बाद भी काफी चढ़कर बिल आ रहा है। अगर जल्द बेहतर आपूर्ति न शुरू हुई तो वह लोग उग्र प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस मौके पर अवधेश कुशवाहा, संजय दुबे, दरोगा कटियार, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, सुरजीत यादव, राकेश, बबलू, गोविंद, मनीष कुशवाहा, वीरपाल, धर्मेंद्र कुशवाहा, आरिफ, रंजीत, अतुल मौर्य, अनुराग मिश्र, गौतम और मुनि कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें