तिर्वा। कंपोजिट विद्यालय में दो शिक्षकों के बीच मारपीट के मामले में नया मोड़ आया। शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देते हुए शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
उमर्दा विकास खंड क्षेत्र के कडेरा गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में 28 अक्तूबर को दो शिक्षकों के बीच मारपीट हुई थी। सोशल साइट पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। शुक्रवार को प्रधान किरन देवी, दीपू सिंह, पकंज सिंह, राकेश कुमार, मोहन कुमार और विपिन कुमार ने डीएम शुभ्रांत शुक्ल को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि मारपीट के बाद दोनों शिक्षक आपस में गालीगलौज करते हैं। इससे बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। इसलिए दोनों शिक्षकों अलग-अलग स्कूलों में तैनाती दी जाए। इस मौके पर करन पाल, पवन शुक्ला, सुधीर, देवेद्र कुमार, अजय कुमार और संजीव पांडेय मौजूद रहे।