फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बुखार से पीड़ित किसान की मौत

Sun, 15 Oct 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। झोलाछाप से इलाज करा रहे बुखार से पीड़ित वृद्ध किसान की मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के कड़ेरा पट्टी गांव निवासी अमर सिंह (54) आठ दिन से बुखार से पीड़ित था। पीड़ित गांव के पास से ही झोलाछाप की दुकान से दवा ले रहा था। झोलाछाप ने बुखार आने के कारण प्लेटलेट्स काउंट कम होने की बात कही थी और तीन दिन में आराम होने का भरोसा दिलाया था। शुक्रवार देर रात अमर सिंह की घर पर ही मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस व प्रशासन को नहीं दी। पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। पीड़ित लोग झोलाछाप की दुकानों पर ही इलाज करा रहे हैं। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डॉ. राजन शर्मा ने बताया कि गांव में टीम भेजकर सर्वे कराया जाएगा। कैंप लगाकर मरीजों को दवा वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें