फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मजदूरी करने गए युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो 15सीएचबीपी60: बेसुध पत्नी व परिजनों को ढांढस बंधाती महिलाएं। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। परिवार के भरण पोषण के लिए मजदूरी करने प्रयागराज गए युवक की तबीयत बिगड़ गई। वहां पर इलाज के दौरान मजदूर की मौत हो गई। रविवार को मजदूर का शव मोहल्ला ऊंचा नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मोहल्ला ऊंचा नई बस्ती निवासी सुनील कुमार (45) दिसंबर 2022 में प्रयागराज मजदूरी करने के लिए गया था। शनिवार को प्रयागराज से उसके साथी दुर्गेश ने फोन से बताया कि हालत बिगड़ने के कारण सुनील को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रविवार की सुबह इलाज के दौरान मौत होने की सूचना मिलने से घर में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए प्रयागराज रवाना हो गए। देर शाम शव आवास पर पहुंचते ही पत्नी ममता देवी व मां केश कली के अलावा अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो था।
विज्ञापन

---------------
पापा आएंगे तो खिलौने लेकर आएंगे
मजदूरी पर जाने से पहले सुनील बेटों आयुष (10) व पीयूष (7) को खिलौने लाने का आश्वासन देकर गया था। दोनों बच्चों को क्या पता था कि दोबारा वापसी में पिता का शव आएगा। दोनों बदहवास होकर कभी पिता के शव को तो कभी रोते बिलखती मां की ओर निहार रहे थे। मां को ढांढस बंधाते हुए दोनों बच्चों को देखकर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें