मानीमऊ। मटर की कम पैदावार देखकर निशक्त किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव उदैतापुर निवासी निशक्त किसानमलिखान (48) पुत्र रामसनेही डेढ़ बीघा खेत में मटर की खेती की। शनिवार को पूरे खेत में सिर्फ एक पैकट ही मटर निकली। इससे उसे दिल का दौरा पड़ गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।