फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj Crime: ससुराल में युवक की मौत, पत्नी समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 04 Mar 2023 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कन्नौज जिले में ससुराल में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुए मामले की पुलिस ने गंभीरता से छानबीन शुरू की है। छिबरामऊ कोतवाली के सिकंदरपुर निवासी चंदन ने शनिवार को कोर्ट के आदेश पर जलालपुर ठकुरन निवासी निशा देवी, पिता रामबाबू, भाई रामू और मां के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बताया कि भाई शिवम की शादी 28 मार्च 2022 को निशा से हुई थी। भाई से झगड़ शादी के कुछ दिन बाद निशा मायके जलालपुर ठकुरन चली आई थी। निशा के कहने पर छह नवंबर 2022 को भाई विदा करने पहुंचा था। इस दौरान आरोपियों ने जहर देकर भाई की हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें