तालग्राम। गांव में जमीन बंटवारे की रंजिश के लिए भाइयों ने साथियों के साथ युवक के घर में घुसकर हमला कर दिया। पुलिस ने छह दिन बाद चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम सिलुआपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि गांव के उमेश और बृजेश से जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। 24 मार्च को घर के दरवाजे पर खड़ा ट्रैक्टर आरोपी जबरदस्ती ले जाने लगे। उसने विरोध किया तो उमेश, ब्रजेश साले एटा के राजा का रामपुर गांव गढ़ी ककोड़ा निवासी अनिल कुमार, विनय कुमार के साथ एक राय होकर घर में घुस आए और लाठी-डंडे व सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुन आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर घर में घुस मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।