फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जमीन की रंजिश पर किसान पर जानलेवा हमला, छह पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव निवासी पवन द्विवेदी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह अपने पड़ोसी सोनू दीक्षित को बाइक में बैठाकर सात दिसंबर को खेत देखने आया था। तभी गांव के दशरथ यादव उसका पुत्र संतोष यादव, पत्नी शांति व उसकी दोनों पुत्रियां प्रियंका व प्रीति तथा दादू यादव आए और उसके बुआ राजकुमारी के खेत में बोई सरसों की फसल को उखाड़ने लगे। उसने मना किया तो उन्होंने उस पर लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। शांति ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इस बीच पवन की पत्नी रेखा आ गई उसने बीच बचाव किया। घायल ने बताया कि उसकी बुआ गंगा गंज कालोनी कानपुर नगर निवासी राजकुमारी ने दशरथ यादव के भाई छोटकू यादव से वर्ष 2006 में चार बीघा 17 बिस्वा जमीन खरीदी थी। लेकिन वह लोग कब्जा नहीं दे रहे थे। अक्तूबर माह में उन्हें कब्जा मिला था। जिस पर सरसों की फसल बोई थी। इस बात को लेकर वह लोग रंजिश मानते थे। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दशरथ यादव सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट की संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें