फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: एक्सप्रेसवे पर मिला युवक का शव, हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तिर्वा। घर से निकले युवक का शव एक्सप्रेसवे पर पड़ा मिला। युवक का शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कराई और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आंशका जताई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



ठठिया थाना क्षेत्र के एक्सप्रेसवे 207 कट पर बुधवार की सुबह पुलिस को एक युवक के शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान फर्रुखाबाद के शमसाबाद थाना क्षेत्र के बेलेसराय गांव निवासी रोहित मिश्रा (19) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई सचिन मिश्रा ने बताया कि रोहित ठठिया क्षेत्र के पलटेपुर्वा गांव निवासी ट्रक मालिक चालक था। बुधवार दोपहर को भाई भाड़ा का 40 हजार रुपये ट्रक मालिक को देने के लिए घर से निकला था। भाई ने हत्या कर शव फेंकने की आंशका जताई और पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अजय अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें