गुगरापुर। मोहनपुर-रतनपुर निवासी नरेंद्र भारद्वाज (46) बुधवार शाम को घर से निकले। इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। गुरुवार शाम को ग्रामीणों ने पंचायत भवन के पास स्थित नाले में नरेंद्र का शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने बताया कि नरेंद्र की दो बेटियां हैं। इसमें एक अविवाहित है। कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि प्राथमिक दृष्टया मामला नशे में गिरने से मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)