फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रांसफार्मर से बंधी रस्सी के सहारे लटका मिला शव

Tue, 07 May 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
नजरापुर (तिर्वा )। गांव के बाहर ट्रांसफार्मर से रस्सी के सहारे बने फंदे से एक मजदूर का शव लटकता मिला। राहगीरों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बैसापुर पट्टी गांव निवासी श्याम सिंह दोहरे (24) मजदूरी करते थे। सोमवार सुबह गांव के बाहर रखे ट्रांसफार्मर से बंधे फंदे से लटका मिला। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। कोतवाल जेपी गंगवार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि श्याम सिंह के माता-पिता का निधन हो चुका है। चार साल पहले श्याम की हरदोई की राधा से शादी हुई थी। एक माह पहले वह किसी कारण से मायके चली गई। इसके बाद से श्याम अपने दो छोटे भाइयों के साथ घर पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें