इंदरगढ़। रजबहा में बहता हुआ शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
थाना क्षेत्र के घनापुरवा गांव के पास हसरेन-तिर्वा रजबाह की पुलिया के पास शुक्रवार को पानी में बहता हुआ शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही गांव के लोग एकत्र हो गए। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और मेडिकल कॉलेज मोर्चरी में रखवा दिया। थानाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त की जा रही है। शव दो तीन दिन पुराना लग रहा है।