अग्नि पीडित परिवार को राहत सामग्री देते सपा नेता मुनेश राठौर। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
उमर्दा। सपाइयों ने गुरुवार को अग्नि पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर आर्थिक मदद की। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
गुरुवार को सपा नेता उमर्दा के पानी की टंकी के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे अग्नि पीड़ित परिवार राम कुमार राठौर के यहां पहुंचे।
यहां उन्होंने अग्नि पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री समेत सर्दी से बचाव के लिए कंबल व आर्थिक मदद दी। साथ ही जिला प्रशासन की मदद से पीड़ित परिवार को आवास दिलवाए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सपा नेता, मुनेश राठौर, रवि यादव, श्यामू यादव, संदीप यादव, ऋषभ गुप्ता समेत कई सपाई मौजूद रहे। गौरतलब है कि मंगलवार को राम कुमार राठौर पत्नी समेत खेत पर काम करने गए थे। इस दौरान उनकी झोपड़ी में आग लग गई। इसमें गृहस्थी का सारा सामान सहित 50 हजार का नुकसान हो गया था।