ठठिया। उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसे में डीसीएम परिचालक की मौत हो गई। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
क्षेत्र के होलेपुर गांव निवासी अक्षय शर्मा (40) डीसीएम में परिचालक थे। उन्नाव जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आ गई और डीसीएम सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकराई गई। हादसे में अक्षय शर्मा की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार को शव गांव पहुंचा, जिसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। मेहंदी घाट पर अक्षय का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि अक्षय के पिता कन्हैयालाल की करीब एक वर्ष पूर्व हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अक्षय के परिवार में पत्नी प्रिया, पुत्र शिवाय तथा पुत्री छवि हैं। पति की असमय मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक है।