सौरिख। कस्बे के तिर्वा रोड पर बहन को छोड़कर घर जाते समय बाइक सवार भाई को डीसीएम चालक ने रौद दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सेमपुर गांव निवासी मदन (32) मंगलवार को छिबरामऊ के छछौनापुर गांव में बहन सीता को छोड़ने गया था। वापस आते समय कस्बे के तिर्वा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास सामने से आए तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मदन को सीएचसी भर्ती करा, जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।